धनबाद, जून 12 -- धनबाद, मुकेश सिंह। राज्य सरकार ने कोयला रॉयल्टी की गणना में बदलाव किया तो वित्तीय वर्ष-2025-26 में झारखंड की आमदनी बढ़ गई है। कोयला रॉयल्टी और डीएमएफटी (जिला खनिज कोष) में झारखंड पहले मामूली अंतर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आगे था। झारखंड कोयला राजस्व में अब बड़े अंतर से आगे निकल गया है। अप्रैल और मई सिर्फ दो माह में कोयला राजस्व में झारखंड की हिस्सेदारी पिछले साल के 23.04% से बढ़ कर 27.97% हो गई है। सिर्फ रॉयल्टी और डीएमएफटी की तुलना करें तो यह प्रतिशत और ज्यादा हो जाएगा। यह खुलासा कोयला मंत्रालय की ओर से जारी कोयला राजस्व रिपोर्ट में किया गया है। चालू वित्त वर्ष के दो महीने में झारखंड को कोयले से कुल राजस्व (केंद्र-राज्य दोनों) 2884.06 करोड़ रुपए है, जिसमें रॉयल्टी मद में झारखंड 679.71 करोड़ के साथ सबसे आगे है। 477.12 करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.