धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को नई दिल्ली में कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे से भेंट कर कई मुद्दों पर बात की। केंदुआ क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से आमजन को हो रही गंभीर समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने गैस रिसाव की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण, प्रभावित लोगों को अविलंब राहत, समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही कोयला मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने एवं श्रमिक हित में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...