धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। कोयला भवन के समक्ष बेमियादी धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) का धरना 29 जनवरी को भी जारी रहा। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य सुशील कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव सुशील सिंह, क्षेत्रीय सह सचिव चंद्रशेखर महतो, क्षेत्रीय सहसचिव तेजलाल प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश यादव, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार, शाखा सचिव गुल्लू प्रसाद, शाखा उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, शाखा सचिव मुन्नीलाल राणा, शाखा अध्यक्ष राम बच्चन पासवान, शाखा अध्यक्ष अशोक हजाम, शाखा अध्यक्ष पवन कुमार, सदस्य मोहन बेलदार, सदस्य अजय कुमार नोनिया, मुख्तार गौर आदि सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...