धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट, कोयला नगर की ओर से शनिवार को श्री रामकृष्ण देव की 190वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन एवं विद्यापीठ देवघर से स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद पहुंचे। अनुष्ठान की शुरुआत श्री रामकृष्ण परमहंस के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का समवेत पाठ किया गया। भक्तिमय वातावरण में भोग अर्पण और पुष्पांजलि हुई। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों को खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। अन्य विशिष्ट अतिथियों में राजीव कुमार सिन्हा (तकनीकी सचिव), बीके पारुई (कंपनी सचिव), डीके तिवारी, बिकेश कुमार सिंह, एलके सिन्हा व केके झा प्रमुख थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.