रांची, फरवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू विधायक सरयू राय ने ध्यानाकर्षण सूचना पर विधानसभा में दिए गए जवाब पर नाराजगी जतायी। सरयू राय ने कहा कि दामोदर नदी की धार मोड़ दी गई है। धनबाद के बारनी घाट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बारनी घाट की धारा बदल दी गई है। पोकलेन लगाकर अवैध कोयला खनन किया जा रहा है। सरयू राय के सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि विभाग से प्राप्त उत्तर में बताया गया है कि बारनी घाट में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है, इस इलाके में ऐसी कोई घटना प्रतिवेदित नहीं हुई है। इसके बाद सरयू राय ने अफसरों पर गलत जवाब देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में अवैध कोयला खनन किया जा रहा है, वहां से ग्रामीण पेयजल परियोजना का पानी जाता था, पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.