भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोयला डिपो बस स्टैंड में इन दिनों ऑटो और टोटो लगने से शहरी क्षेत्र के यातायात पर थोड़ा दबाव कम हुआ है। अधिकांश टोटो अब इसी स्टैंड से खुलने लगे हैं। इससे कोयला डिपो से मुहाने पर लगने वाले जाम में अब काफी कमी आई है। यातायात पुलिस के सिपाही भी काफी मुस्तैदी से मुहाने पर से टोटो का परिचालन नहीं हो इसका पालन सख्ती से करवा रहे हैं। इस तरह के तमाम मामलों को लेकर यातायात नगर पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस उपाधीक्षक लगातार मॉनिरिंग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...