दुमका, नवम्बर 30 -- दुमका। दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने को लेकर रेल प्रशासन और जिला प्रशासन उदासीन रवैया अपनाए हुए है। ऐसा आरोप 62 सप्ताह से यहां के रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक से इतना प्रदुषण हों रहा है कि आय यात्रियों की बात तो छोड़ दीजिए रेल कर्मी भी पीड़ित हैं लेकिन नौकरी बचानी है तो चूप हैं। श्री मंडल ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन रूकने वाला नहीं है जब तक कि दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक नहीं हटा लिया जाएगा यह चलता रहेगा। वहीं कोयला डस्ट से परेशान और लगातार धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली मंजू गुप्ता ने कहा कि अगर रेल प्रशासन और जिला प्रशासन नहीं हटाने पर अडिग है तो हम भी अडिग है इसलिए दुमका से अविलंब कोयला रैक हटा कर अ...