दुमका, जनवरी 12 -- कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने दिया धरना दुमका। प्रतिनिधि दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को धरना दिया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल कहा कि उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ रसिकपुर और आसपास के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण दुमका वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। इस समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है। वहीं धरना-प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ स्थानीय निवासी जगन्नाथ पंडित ने कहा कि उन लोगों की सिर्फ एक ही मांग है कि रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार अविलंब पहल करते हुए यहां से कोयला डंपिग यार्ड को स्थांतरित किया जाए। कोयला साइडिंग के कारण पूरा दुमका रेलवे स्टेशन कोयले के मोटे डस्ट के कारण काला पड़ चुका है। इस...