दुमका, दिसम्बर 1 -- दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने को लेकर स्थानीय लोगों का धरना रविवार को जारी रहा। रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक से इतना प्रदुषण हो रहा है कि आम यात्रियों की बात तो छोड़ दीजिए रेल कर्मी भी परेशान है। श्री मंडल ने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन रूकने वाला नहीं है, जब तक की दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक नहीं हटा लिया जाएगा। यह चलता रहेगा। वहीं कोयला डस्ट से परेशान और लगातार धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली मंजू गुप्ता ने कहा कि अगर रेल प्रशासन और जिला प्रशासन नहीं हटाने पर अडिग है तो हम भी अडिग है। गुप्ता ने कहा कि हमलोगों की एक ही मांग है कि यहां से कोयला रैक जल्द से जल्द हटा लिया जाए। मौके पर अभय गुप्ता, मनोज कुमार, एन एन कुमार, ...