धनबाद, फरवरी 22 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की बरारी कोलियरी खदान से कोयला चोरी में वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को दो गुटों के बाइक चालक भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प हुई। हालांकि बाद में आपसी सहमति और कोयला चोरी का संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के कारण किसी भी पक्ष ने थाने में घटना की लिखित शिकायत नहीं की है। परंतु अभी भी तनाव की स्थिति है। बताते चले कि 19 फरवरी को सीआईएसएफ की जियलगोरा यूनिट के जवानों ने बरारी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया था। इस मामले में सीआईएसएफ ने जोड़ापोखर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीआईएसएफ व पुलिसिया कार्रवाई के बाद कोयला चोरों के गुट में फूट पड़ गई है। सूत्रों की बात माने तो बाइकर द्वारा ओपेन माइंस से कोयला निकाल कर दोनों डिपो में इकट्ठा करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.