नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन, कोयले की अवैध ढुलाई और भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल के चार जिलों में एकसाथ तलाशी चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में कैश और गहने बरामद हुए। दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में कुल 24 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने छापेमारी की। यह अभियान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- BLOs पर दबाव डाल रही टीएमसी, वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे फर्जी मतदाता: भाजपा तलाशी के दौरान जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों को कवर किया गया है, उनमें नरेंद्र खरका, युधिष्ठर घोष, कृष्ण मुरारी कायल, चिन्मयी मंडल, राजकोषोर यादव सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इनके आवासीय परिसरों, कार्यालयों, कोक प्लांट्स और अवैध टोल संग्रह बूथ/चेक पोस्ट/नाका पर भी ईडी की टीमों ने दबिश दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.