बोकारो, फरवरी 25 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल एसडीओसीएम की तारमी साइडिंग फीडर ब्रेकर प्लेटफॉर्म के आसपास भारी मात्रा में ट्रांसपोर्टिंग की गाड़ी से पत्थर गिराया गया है। एसडीओसीएम की कल्याणी से कोयला के साथ-साथ भारी मात्रा में पत्थर भी ट्रांसपोर्टिंग हो रही है। बताया जाता है कि एसडीओसीएम की तारमी साइडिंग के फीडर ब्रेकर में विभिन्न बिजली घर के लिए कोयला क्रसिंग करके रेलवे रैक के माध्यम से भेजा जाता है। ऐसे में ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी ट्रांसपोर्टिंग की गाड़ियों से माइंस की बड़े-बड़े पत्थर भी ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी के माध्यम से साइडिंग परिसर में आ जाया करता है। यह पत्थर जब क्रशर मशीन में ट्रांसपोर्टिंग की वाहनों से अनलोडिंग होता है तब क्रशर मशीन में फंस जाता है। इस दौरान क्रशर मशीन का चैन टूटना स्वभाविक है। बड़े-बड़े पत्थर मशीन में फंसने...