रांची, जून 9 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण ट्रक मालिकों और कोयला लिफ्टरों की बैठक सोमवार को चुरी में हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक महतो और संचालन सुनील सिंह ने किया। बैठक में चुरी परियोजना से होने वाले कोयला उठाव पर ट्रक मालिकों के बकाए भाड़ा का भुगतान जल्द करने पर चर्चा की गई। ट्रक मालिकों ने कहा कि कोयला का उठाव हो जाने के बावजूद भी महीनों तक भाड़ा का भुगतान नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए तय समय में कोयला उठाव होते ही ट्रकों का भाड़ा का भी भुगतान होना चाहिए। अन्य जगहों की तरह चुरी में भी तय भाड़ा का भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि कोयला उठाव के 15 दिनों के बाद ट्रकों का भाड़ा का भुगतान करना होगा नहीं तो वैसे कोयला लिफ्टर का काम रोका जाएगा। इसके साथ ही अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.