धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता साल 2026 के शुरुआत में ही कोयला अधिकारियों की बल्ले-बल्ले है। महारत्न स्केल मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। महारत्न स्केल मिलने से वेतनमान में न्यूनतम 20 हजार रुपए की प्रतिमाह वृद्धि होगी ही, एरियर के रूप में मोटी रकम मिलेगी। एक वरिष्ठ कोयला अधिकारी ने बताया कि नन एग्जीक्यूटिव के लिए कोयला वेतन समझौता-11 की अवधि से ही एरियर मिलेगा। हालांकि इस पर कोल इंडिया बोर्ड से निर्णय होना है। वैसे अधिकारी ने बताया कि कोयला वेतन समझौता-11 में ही नन एग्जीक्यूटिव का वेतन ई-1 ग्रेड से ज्यादा हो जाने के मुद्दे को लेकर कोर्ट में केस किया गया था। अब कोयला वेतन समझौता-11 की अवधि जून 2026 में समाप्त हो रही है। यानी अधिकारियों को पांच साल तक एरियर मिल सकता है। नए साल में दो खुशखबरी कोयला अधिकारियों को मिली, जिसमें ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.