गोपालगंज, फरवरी 15 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में शनिवार की आधी रात फूस के घर में लगी आग से एक पशुपालक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में तीन मवेशी आग की चपेट में आ गए, जिनमें एक भैंस का बच्चा जलकर मर गया और दो दुधारू भैंस झुलस गईं। मवेशियों को बचाने के प्रयास में वृद्ध किसान लहरी सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज कोयलादेवा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। आग लगने के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। लपटें उठती देख ग्रामीण जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जिसमें दुधारू भैंस, अनाज, फर्नीचर, कपड़े, जेवर और जरूरी कागजात शामिल हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.