धनबाद, दिसम्बर 31 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो में आयोजित प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोयलांचल की बेटियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ईस्ट बसुरिया क्लब की श्रेया कुमारी दत्ता व शिवांगी कुमारी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इन्हें बोकारो के खेल पदाधिकारी व टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पदक देकर सम्मानित किया है। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, कोच दीपक बाउरी व वकील खान ने बधाइयां दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.