चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- कोयलकारो संगम पर उमड़ा संथाल समाज -सामूहिक अस्थि विसर्जन में दिखी गहरी आस्था आनंदपुर,संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत समीज गांव स्थित कोयलकारो नदी संगम तट शुक्रवार को संथाल समाज के लिए धार्मिक परंपराओं और सामूहिक एकजुटता का केंद्र बन गया। छोटानागरा और आनंदपुर क्षेत्र के दो मौजा के लोगों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ सामूहिक रूप से मुंडन कर अस्थियों का विसर्जन किया। सुबह से ही विभिन्न गांवों से संथाल समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और गाजे-बाजे के साथ संगम तट पर पहुंचे। नदी किनारे पुजारी सोनाराम किस्कू और नायके रतन हेम्ब्रम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के बाद समाज के लोगों का परंपरागत मुंडन कराया गया और फिर सभी की अस्थियों को एक साथ पवित्र कोयलकारो नदी में प्रवाहित किया गया। सम...