हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के बाईपास स्थित नगला भुस तिराहा पर रात को ड्यूटी कर रहे कोबरा पुलिस के दो जवानों की बाइक अचानक से ट्रक में घुस गई। ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगाए तो पीछे से बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे एक सिपाही के हाथ में फैक्चर हुआ है। रात को कोबरा पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। नगला भुस तिराहा पर वह आये तो अचानक आगे चल रहे ट्रक में बाइक जा घुसी। इससे बाइक सवार दोनों सिपाही घायल हो गये। एक सिपाही के हाथ में फैक्चर हो गया। बताया जाता हैकि अभी पांच दिन बाद ही सिपाही की शादी होने होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...