छपरा, जनवरी 1 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। कोपा नगर पंचायत में गंभीर रूप से घायल घायल एक बंदर को वन विभाग की टीम ने बुधवार की देर रेस्क्यू किया तथा उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बंदर का पेट किसी नुकीले चीज से फट गया था और उसका लाद बाहर निकल आया था। कोपा शेख़ टोली के लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत की चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खान को दी जिसके बाद बुस्तामी खान ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल बंदर को रेस्क्यू किया तथा इलाज के लिए अपने साथ ले गई। खेल प्रतियोगिता में राधा, राधिका व प्रिया रहीं विजेता तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के तरैया गांव में नववर्ष पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत दौड़ , कबड्डी,ऊंची कूद का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रथम स्थान पर राधा कुमारी,दूसरे स्थान पर आ...