छपरा, जनवरी 8 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की कोपा नगर पंचायत की बेहतर साफ सफाई के लिए सुपर फोर नाम से एक टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में नगर पंचायत कोपा की चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खान ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा उठाने, हर गली और सड़क में झाड़ू लगाने, नाला सफाई करने का काम पहले से ही होता है। साफ सफाई के काम को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सुपर फोर नाम से टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे नगर पंचायत में साफ सफाई का काम खास तौर पर जहां पर ज्यादा कचरा इकट्ठा हो गया है या कोई नाला जाम हो गया है उसकी सफाई करेगी। उन्होंने पंचायत वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क की साफ सफाई के अलावा नाला जाम होने, कचरा इकट्ठा होने सहित कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना अविलंब दी जाए ताकि टीम को भेज कर उस जगह की सफाई कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्ता...