रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- गूलरभोज, संवाददाता। एसडीएम की अगुवाई में शनिवार को गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला गांव में अवैध रूप से बने कच्चे और पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध के बीच तीन जेसीबी की मदद से दो पक्के समेत 26 अवैध निर्माण हटाए गए। कोपा ठंडा नाला गांव में हरिपुरा जलाशय की द्वितीय बर्म में सिंचाई विभाग की भूमि पर 26 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। 22 नवंबर को नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी करवाई गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे एसडीएम ऋचा सिंह की अगुवाई में पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने हल्का-फुल्का विरोध किया, लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी में 2 घंटे तक चली कार्रवाई में दो पक्के समेत कुल 26 निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई से पूर्व बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इस दौरा...