मऊ, मार्च 18 -- पूराघाट। नगर पंचायत कोपागंज के सभागार में सोमवार को सत्र 2025-26 की बोर्ड की बजट बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत कोपागंज की चेयरमैन आमिना सिद्दीका ने बोर्ड के समक्ष सत्र 2025-26 का प्रस्तावित बजट पेश किया, विस्तृत चर्चा के बाद सभासदों द्वारा इसे पारित कर दिया। बोर्ड द्वारा कुल 23.50 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया। बजट बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा सभासदों द्वारा उठाए गये अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने बताया कि उप्र शासन द्वारा प्रदेश की समस्त निकायों में स्वकर प्रणाली लागू किये जाने के निर्देश दिये गये है।शासन के निर्देश के क्रम में नगर पंचायत कोपागंज में भी एक अप्रैल से स्वकर प्रणाली लागू हो जायेगी, इसके लिये समस्त आवश्यक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.