सहरसा, मार्च 14 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव के शर्मा टोला में पूर्व के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक संजू कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले में फरार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद किया है। हालांकि सलखुआ पुलिस ने इससे पूर्व एक आरोपी मुंशी शर्मा के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय भेज चुकी है। गिरफ्तारी के संबंध में गुरुवार को बख्तियापुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार को बुधवार को सूचना मिली कि संजू कुमार को गोली मारकर हत्या करने मामले का मुख्य आरोपित गागर शर्मा का पुत्र अमरदीप कुमार बख्तियापुर थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.