मुंगेर, फरवरी 6 -- सलखुआ, एक संवाददाता।प्रखंड के कोपरिया गांव के होनहार युवक पंकज कुमार ने पहले ही प्रयास में जूनियर रिसर्च फेलोशिप -असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। पंकज के पिता गणेश यादव बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। पंकज ने प्रारंभिक शिक्षा सहरसा से और उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उनकी सफलता ने साबित किया है कि मेहनत से गांव के बच्चे भी ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.