सोनभद्र, फरवरी 7 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कोन-विंढ़मगंज मार्ग के नवनिर्माण को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं क्षेत्र की जनता करेगी और यदि किसी प्रकार की समस्या आएगी तो जनता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीसी मनरेगा सरिता सिंह, बीडीओ कोन जितेंद्रनाथ दुबे, एडीओ पंचायत सुनील पाल, शशांक शेखर मिश्रा, सुनील जायसवाल, बंशीधर, वाचस्पति त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.