गिरडीह, मार्च 28 -- बगोदर। उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमुख कोनार नहर सिंचाई परियोजना के जल्द अस्तित्व में आने की संभावना है। हेमंत सरकार के आधे कार्यकाल के अंदर नहर निर्माण कार्य के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर नहर में पानी दौड़ाने का लक्ष्य है। बगोदर विधायक के द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में सरकार के विभागीय मंत्री ने कुछ ऐसा ही भरोसा दिलाया है। दरअसल एकीकृत बिहार के समय 1978 में शुरू हुई कोनार नहर सिंचाई परियोजना 47 साल बाद भी पूर्ण नहीं होने का मामला बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने विधान सभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ परियोजना की शुरुआत हुई थी वह आज भी अधूरी है। छोटी-छोटी अड़चनें आज भी नहर निर्माण कार्य को पूरा होने में बाधक बनी हुई है। बगोदर के बीस माइल के पास वन विभाग से एनओसी नहीं मिलना, चिचाकी के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.