बोकारो, अगस्त 6 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिदरी गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष साव की कोनार डैम में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार सुबह वह अपने बेटे के साथ मछली पकड़ने डैम गया था। बेटे को वह थोड़ी देर बाद वापस भेज दिया, लेकिन खुद देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन जब खोजबीन पर निकले तो रात में डैम के किनारे संतोष का कपड़ा मिला। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव डैम से बरामद किया गया। बता दें कि जहां शव मिला वह क्षेत्र हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में आता है। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह एक सामान्य डूबने की घटना है, लिहाजा वे शव को घर ले गए। संतोष का एक बेटा मुंबई में काम करता है, परिजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने ध्यान से शव की जांच की, तो शरीर पर चोट के निशान दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.