सिमडेगा, मई 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रेंगारीह थाना क्षेत्र के कोनबेगी डैम में डूबने से रतन मांझी 56 वर्षीय एक बृद्ध की मौत हो गई। बाघचटटा खरवागढ़ा निवासी रतन मांझी बुधवार को कोनबेगी सरईटोली राशन डीलर के पास राशन का ठेपा लगाने गया था। इसके बाद वह साईकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने कोनबेगी डैम के पास मछली मारने के लिए रुका। मछली मारने के क्रम में रतन डैम के गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक रतन घर नहीं लौटा, तो परिजन खोजबीन करने लगे। गुरुवार की सुबह कोनबेगी डैम में एक शव देखे जाने की सूचना पाकर परिजन डैम पहुंचे। जहां शव का सिनाख्त रतन मांझी के रुप में की गई। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा। साथ ही यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.