गुमला, जनवरी 6 -- गुमला, संवाददाता । जिले के बसिया प्रखंड के कोनबीर में एटीएम चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सितंबर 2024 में कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से करीब 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी की गई थी। उस समय अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली थी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मशीन में आग भी लगा दी थी। उक्त घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने बसिया प्रखंड निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी की थी। उसी चोरी किए गए ट्रक का उपयोग कर अपराधी कोनबीर एटीएम पहुंचे थे। एटीएम से रुपये निकालने के बाद उसी ट्रक से फरार होने के क्रम में कामडारा प्रखंड के बाकूटोली मोड़ के पास ट्रक शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक बंद हो गया। इसके बाद अपराधी ट्रक...