रांची, सितम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोनका मौजा स्थित सरना स्थल में सोमवार को वार्षिक सरना झंडागड़ी हुई। पाहन घाघू किस्पोट्टा और परनो किस्पोट्टा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, प्रेमशाही मुंडा, चंपा कुजूर, पवन तिर्की, प्रदीप कुजूर, अनिल किस्पोट्टा सहित अन्य लोग मौजूद थे। अजय राय बने ऊर्जा श्रमिक संघ के अध्यक्ष रांची। रांची प्रेस क्लब में सोमवार को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का चुनाव हुआ। इसमें दो वर्षों के लिए अजय राय को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, दिवाकर मिश्रा, फलेश्वर महली, मो रजी, उदय मिश्रा, मन्नू भगवान मिश्रा और उदय यादव को उपाध्यक्ष; अमित कुमार को प्रधान महासचिव; अमित शुक्ला और कुणाल कुमार सिंह को महामंत्री; तथा विकास कुमार, पवन तिवारी, मुकेश साहू...