सोनभद्र, जनवरी 24 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में कठबंधवा टोला निवासी दंपति कोदो की रोटी खाने से अचेत हो गये। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी के कठबंधवा टोला निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र और उसकी 52 वर्षीय पत्नी परमेश्वरी देवी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कोदो की रोटी बनाकर उसका सेवन किया। कोदो की रोटी का सेवन करने के एक घंटे बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। लगातार उल्टियां होने के बाद दोनों अचेत हो गये। परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डा पल्लवी सिन्हा ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों का इलाज किया जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.