गिरडीह, जून 2 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के कोदाईबांक डैम में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। हालांकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन जैसा कहा जा रहा है कि बिहार के नवादा के झुरी गांव की वह विवाहित थी। उसे चंदौरी मजार लाया गया था। शुक्रवार से उक्त विवाहिता मजार से गायब हो गई थी। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। किंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इधर, शनिवार को डैम में किसी के डूबने की चर्चा हो रही थी। इसकी खबर मिलने के बाद तिसरी पुलिस भी शनिवार शाम डैम के पास गई थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह महिला का शव पानी में तैर कर ऊपर आया तो इसकी खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस भी कोदाईबांक डैम के पास पहुंची जिसके बाद शव को डैम से निकाला गया। इधर डैम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.