जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव में बुधवार की देर रात धान के पुंज में आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव निवासी अमरेश कुमार के खलिहान में लगभग तीन बीघा की धान की फसल रखी हुई थी। तभी देर रात अचानक आग लग गई। इस संबंध में अमरेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से 11000 केवीए का करंट प्रवाहित तार पार कर रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट के वजह से धान के पुंज में आग लग गई और देखते-देखते लगभग तीन बीघा की धान की फसल को आग ने अपने आगोश में ले लिया। उन्होंने आनन फ़ानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अमरेश कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.