आरा, मार्च 8 -- -63 लोगों के विरुद्ध तामिला किया जा चुका है नोटिस -एक मार्च को आवश्यक संसाधन मुहैया नहीं कराया गया पीरो, संवाद सूत्र। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कोथुआं गांव में सरकारी जमीन से कब्जा नहीं हट पाया। इस मामले में 63 लोगों के विरुद्ध नोटिस तामिला किया जा चुका है। विगत एक मार्च को अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ ने एसडीओ को पत्र लिखकर आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की मांग की थी। दिन भर इंतजार करने के बाद भी संसाधन मुहैया नहीं हो पाया और नतीजतन अतिक्रमण हट नहीं पाया। पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह के अनुसार अतिक्रमण को लेकर गांव में राजनीति शुरू हो गयी है। कोथुआं नहर पुल से गांव तक सड़क के दोनों ओर कब्जा कर पक्का मकान बना लिये जाने से आवागमन में परेशानी हो गयी है और लोग मुखिया को ही निशाना बना रहे हैं। नोटिस पाने वालों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.