गिरडीह, अगस्त 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने सोमवार को मनरेगा, पीएम आवास, बिरसा हरित ग्राम, अबुआ आवास सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि कार्यों में कोताही बरतनेवाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें। उन्होंने बारी-बारी से सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। योजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अबुआ आवास के तहत वित्तीय वर्ष 23-24 एवं 24-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान, फेल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.