गाजीपुर, जनवरी 5 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कोतवाल से मिला और उनसे बीते दिनों रामचरनपुर में प्रधान संग हुई घटना में विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। बता दें कि तीन जनवरी को क्षेत्र के रामचरनपुर गांव की प्रधान सुमन यादव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उनके पति भीम यादव दो जनवरी को गांव में 300 मीटर तक का खड़ंजा निर्माण कार्य करा रहे थे। उसी समय गांव के कृष्णपाल सिंह सन्नी, शिवम सिंह रोहित, विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और गालियां देने लगे। असलहा दिखाकर धमकी दी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद सोमवार की सुबह 11 बजे सैदपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.