बदायूं, फरवरी 12 -- बिल्सी। आगामी महाशिवरात्रि पर्व, रमजान माह एवं होली के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हों। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या खुराफात करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दीपक चौहान, सुधीर सोमानी, गोपालदास स्वामी, सोनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राजेश चंद्र जाजू, मौलाना असरारुल हक, लोकेश वार्ष्णेय, ललित गिरी, डॉ. हैदर अली, हनीफ अहमद और सुवीन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...