काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर संवाददाता। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीते 4 फरवरी को आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया। जिसके बाद शनिवार कोतवाली में स्वास्थ्य शिविर लगाया लगाया गया। जहां पुलिस कर्मियों का डॉ. खालिद और उनके सहयोगी मो. सलमान के द्वारा पुलिस कर्मियों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जहां लगभग 50 पुलिस कर्मियों ने अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी का बीपी बढ़ा हुआ आया। वहीं एसएसआई का बीपी ठीक पाया गया। इसके अलावा कुछ अन्य पुलिस कर्मियों का भी बीपी व शुगर बढ़ा हुआ पाया गया। जिनको डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। डॉ. खालिद ने बताया कि आईजी कुमाऊं को परीक्षण का प्रारूप बनाकर रिपोर्ट भ...