मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- चोरों ने कोतवाली से महज 100 कदम की दूरी पर एक नर्सिंग होम के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बाइक स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जिला बागपत के गांव पलड़ी निवासी फारुख त्यागी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जितेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश के नाम से पंजीकृत बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात नर्सिंग होम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसमें चोर साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन कोतवाली के समीप हुई इस चोरी ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.