पीलीभीत, मार्च 27 -- रमजान, ईद-उल-फितर व नवरात्र से पूर्व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पाण्डेय व सिटी मजिस्ट्रेट समेत अधिशासी अभियन्ता विद्युत, एआरटीओ, एसडीएम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च निकाला। सदर कोतवाली से प्रारम्भ होकर चौक बाजार, गैस चौराहा होते हुये थाना सुनगढ़ी तक रूट मार्च किया गया। जिन व्यापारियों की दुकानों रोड़ पर लगी पाई गई उन पर जुर्माना लगाया। साथ ही अतिक्रमण को हटवाया गया व चेतावनी दी गई। दुकानों के सामने खडे़ वाहनों का चालान किया गया। हिदायत दी गई दुकान के सामने वाहन खडे न कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.