रिषिकेष, नवम्बर 16 -- कोतवाली के सामने पेट्रोल पंप से चोरी किए गए स्कूटर के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को गोविंद राम सेमवाल निवासी गौहरीमाफी, रायवाला ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने स्कूटर पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। जहां से स्कूटर चोरी हो गया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान को प्रयास तेज किए। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान की गई0, जिसके बाद उसे रायवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी रमेश गवारिया निवासी उदयपुर, राजस्थान ने पूछताछ में स्कूटर मोतीचूर के जंगल में छुपाने की बात कही, जिसके बाद निशा...