ललितपुर, फरवरी 14 -- शहर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली सदर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत बीते कुछ दिनों में कई जगहों पर चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिए थे। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मुकदमे दर्ज करने के साथ ही खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। जिसको ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाशों को दबोचने के लिए घटनास्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को बारीकी से परखा और फिर छापेमारी करते हुए 19 वर्षीय हिमेश उर्फ हरिश्चन्द्र कुशवाहा पुत्र मुकेश निवासी मुहल्ला तालाबपुरा, 19 वर्षीय मंजीत पुत्र रं...