पीलीभीत, मार्च 10 -- होली और जुमा एक साथ होने को लेकर प्रशासन और पुलिस अफसर चाक चौबंद तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को कोतवाली और थाना सुनगढ़ी में व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद शहर में एएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान मस्जिद के इमामों ने होली को देखते हुए जुमे की नमाज मुस्लिम धर्म के लोगों से दोपहर तीन बजे के बाद करने की अपील की है। सदर कोतवाली और सुनगढ़ी में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में हुए पुलिस सम्मान के बाद थाने स्तर पर व्यापारियों की बैठक कराने से व्यापारियों की समस्या का निस्तारण हो सकेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने कहा कि होली पर्व पर हम लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.