मेरठ, अप्रैल 19 -- सराय बहलीम में एक मकान की पांचवी मंजिल पर बना निर्माण आंधी-बारिश के चलते गिर गया। इस मलबे में आसपास के लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने इतने ऊंचे मकान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। सराय बहलीम में जाहिद का चार मंजिला मकान है। पांचवी मंजिल पर कबूतरों के लिए जाल बनाया है। शुक्रवार रात आंधी बारिश के चलते कबूतरों का जाल और वहीं पर बनाया निर्माण गली में जा गिरा। घरों तक मलबा पहुंच गया। ईंटें पूरी गली और मकानों पर गिरी। चांद के मकान की गैलरी में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। देररात तक मलबा हटाने का काम जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.