लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के दौरान कोतवाली पलिया में ले जाया गया। इस दौरान छात्राओं को कोतवाली परिसर का भ्रमण कराते हुए उन्हें कानूनों की जानकारियां दीं गईं। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनाए गए कानूनों व टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। शनिवार को विद्यालय की शिक्षिका ललित कुमारी, अभिलाषा सिंह व विभा के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए कोतवाली पहुंचीं थीं। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला पुलिस द्वारा बालिकाओं को अपराध से संबंधित फाइलों के बारे में व साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्त...