कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कोतवाली का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कोतवाली थाने में छात्र-छात्राओं को पुलिस के कामकाज के बारे में बताया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग की जानकारी देना था। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग और पुलिस की दैनिक कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर ध्यान दिलाते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की। भ्रमण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने पुलिस सेवा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और भविष्य में पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.