श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कोतवाली भिनगा में आरक्षी बैरक बनकर तैयार हो गया है। जिसमें कोतवाली में तैनात आरक्षियों को जल्द ही आवासित किया जाएगा। एसपी ने निरीक्षण कर आरक्षी बैरक की व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बुधवार को कोतवाली भिनगा के परिसर में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने बैरक में उपलब्ध आवासीय सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा को निर्देशित किया कि नवनिर्मित आरक्षी बैरक का शीघ्र उपयोग शुरू कराया जाय और पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाएं। जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को समुचित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके बाद एसपी ने थाना कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्ह...