पटना, फरवरी 19 -- कोतवाली थाना में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सैप जवान (डायल-112 के चालक) द्वारा शीतल पेय की बोतल निकालने के विवाद में जवान और यू-ट्यूबर में जमकर हाथापाई हुई। सैप के जवान ने यू ट्यूबर को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद बढ़ने पर थाना के कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एएसपी-1 विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच कराई गई। इसमें यह पाया गया कि डायल-112 के चालक द्वारा अनुशासनहीन आचरण किया गया है l लिहाजा गलत आचरण करने पर चालक और थाना परिसर में विवाद एवं अव्यवस्था उत्पन्न करने के मामले में यू ट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है l गुरुवार को हड़ताली मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक मैजि...