कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी फैजान अहमद ने बताया कि वह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। कंपनी का ऑफिस मंझनपुर कोतवाली के सामने है। इसी में काम करता है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को उसने अपनी बाइक कोतवाली के समीप खड़ी की थी। दोपहर को चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...