हाथरस, दिसम्बर 12 -- सासनी। गुरुवार की देर शाम आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समामई एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने के लिए आए युवक कोतवाली चौराहे पर कोतवाली के सामने तेजपाल कपड़े की दुकान से कपड़े खरीद रहा था तभी अज्ञात चोरों ने युवक की मोटरसाईकिल पार कर दी और अपनी चोरी की बाइक छोड़कर फरार हो गया। युवक ने कपड़े खरीदने के बाद बाइक देखी तो उसके होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। विशाल पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने गांव नगला लालजीत ततारपुर जनपद अलीगढ़ से शादी में शामिल होने के लिए आया था। कोतवाली के सामने एक कपड़े की दुकान से कपड़े खरीद रहा था तभी चोरों ने उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाईकिल पार कर दी । उसने इस घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.